बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी बज़ बना हुआ है। 10 अप्रैल को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसके बाद 'भाईजान' के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच फिल्म को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा हेगड़े सलमान खान, शहनाज गिल स्टारर किसी का भाई किसी का जान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।