फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus के बीच भांजे आहिल के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे सलमान खान, वीडियो वायरल

Sat, 21 Mar 2020 04:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के चलते इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री लॉकडाउन है। जिसके चलते सारे बॉलीवुड सेलब्स घर में ही समय व्यतीत कर रहे हैं। कोई घरेलू काम-काज में लगा है। तो कोई खुद का ख्याल रखने में व्यस्त हैं। इसी बहाने इन सितारों को भी अपने परिवार के साथ और खुद के साथ समय बिताने का मौका मिला है। तो इस मौके को कोई कैसे जाने दे सकता है। तो अब इस मौके का फायदा अभिनेता सलमान खान भी उठा रहे हैं और अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान अपने परिवार से कितना प्यार करते हैं। उनके लिए ये समय सबसे ज्यादा खास है। वैसे तो वो अपनी शूटिंग में काफी व्यस्त रहते हैं। तो उन्हें परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने को नहीं मिलता। ऐसे में ये समय सलमान के लिए बहुत खास है। सलमान इसे बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। तभी तो वो इस समय में अपने भांजे आहिल के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan, Ahil - फोटो : instagram
सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान अपने भांजे आहिल के साथ फार्म हाउस में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। वीडियो में मामा-भांजे की जोड़ी बेहद क्यूट लग रही है। सलमान आहिल के साथ बगीचे में फल तोड़ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

4 of 5
salman ahil
बता दें कि सलमान खान अपने परिवार के साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों सलमान परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस में समय व्यतीत कर रहे हैं।, जिस तरह से इस समय मुंबई में हालात हैं उन्हें देखते हुए सलमान का परिवार के ही साथ समय बिताना सही भी है। इससे पहले भी सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : social media
दरअसल होम क्वारंटाइन के दौरान सलमान खान का एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में सलमान अपने खाली वक्त को पेंटिंग बनाकर इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में सलमान पेंटिंग करते हुए दिखाी दिए थे। सलमान ने वीडियो में देखते ही देखते मिनटों में पेंटिंग बना दी। सलमान ने एक ड्राइंग पेपर पर दो महिलाओं की खूबसूरत पेंटिंग बनाई। इस वीडियो को सलमान के फैन्स ने भी खूब पसंद किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें