फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज फुटबॉलर पीके बनर्जी को अजय देवगन ने किया याद, ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि

Sat, 21 Mar 2020 04:28 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीके बनर्जी के साथ अजय देवगन और फिल्म मैदान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
20 मार्च को भारतीय दिग्गज फुटबॉल प्लेयर प्रदीप कुमार बनर्जी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद स्पोर्ट्स जगत के कई सितारों के साथ ही साथ पीके बनर्जी के फैंस और परिजनों ने भी उनको सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भी पीके बनर्जी को सोशल मीडिया पर याद किया।
विज्ञापन

2 of 5
मैदान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पीके बनर्जी के निधन से अजय देवगन भी भावुक हो गए और  ट्वीट करते हुए लिखा, 'किस्मत से फिल्म मैदान के शूट के दौरान फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी पीके बनर्जी के साथ वक्त बिताने का मौका मिला था। पीके बनर्जी के निधन का सुनकर दुख हुआ, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'
विज्ञापन

3 of 5
pk banerjee
बता दें कि पीके बनर्जी ने 20 मार्च की दोपहर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। निधन के पहले लंबे वक्त तक पीके लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। लेकिन बीमारी के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।  
 

4 of 5
मैदान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि अजय देवगन की फिल्म मैदान फुटबॉल पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन एक फुटबॉल कोच के रूप में नजर आने वाले हैं और फिल्म में मदद के लिए ही अजय देवगन नवंबर 2019 में पीके बनर्जी से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात अजय देवगन के फिल्मी करियर की करें तो अजय देवगन आखिरी बार फिल्म तानाजी में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई की थी। वहीं फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें