फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की लाडली बहन ने शादी की सालगिरह पर पति के लिए लिखा- हम सब एकसाथ...

Mon, 18 Nov 2019 05:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पति आयुष के साथ अर्पिता - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने शादी की पांचवीं सालगिरह पर पति आयुष के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी और उनके लिए खूबसूरत सा मैसेज लिखा। अर्पिता ने लिखा, 'हम सबकुछ एकसाथ नहीं पा सकते, लेकिन साथ में यह सब हमारे पास है।” शादी की पांचवी सालगिरह मुबारक हो। हमारे रिश्ते में सही संतुलन बनाने के लिए मैं तुम्हारा जितना भी धन्यवाद करूं वो कम है।
विज्ञापन

2 of 5
Arpita Khan Sharma - फोटो : file photo
अर्पिता आगे लिखती हैं कि मैं तुम्हें बहुत बहुत प्यार करती हूं। दोस्त बनने से लेकर, प्रेमी होने तक, पति बनने और फिर पिता बनने तक, हर सफर अद्भुत रहा है। पांच साल हो गए ऐसा लग ही नहीं रहा है। हमेशा मेरा साथ देने के लिए, मेरी वास्तविकता दर्पण होने और मेरी साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।' अर्पिता और आयुष साल 2013 में पहली बार एक पार्टी में मिले थे, जहां दोनों की दोस्ती हो गई थी। आयुष भी हिंदी फिल्मों में डेव्यू कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Arpita Khan Sharma - फोटो : file photo
फिल्म लवयात्री से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले आयुष को पहली नजर में ही अर्पिता से प्यार हो गया था। कई मुलाकातों के बाद आयुष ने अर्पिता को एक पार्टी में प्रपोज किया। जिसके बाद दोनों के घर वालों ने आपस में बात कर इनका रिश्ता तय कर दिया था। अर्पिता खान ने 18 नवंबर 2014 को आयुष शर्मा से शादी की थी। दोनों की शादी हैदराबाद में हुई थी। अर्पिता और आयुष का एक बेटा आहिल भी है। वहीं अर्पिता अब दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

4 of 5
अर्पिता खान शर्मा - फोटो : file photo
अभी हाल ही में आयुष ने अपनी पत्नी अर्पिता खान और बेटे आहिल के साथ विदेश में जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। लंबे समय से आयुष अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन वक्त गुजारना चाह रहे थे, इसलिए उन्होंने लदीव में अपने बेटे आहिल के साथ अरब सागर में पानी से जुड़े खेल का लुत्फ उठाते हुए जन्मदिन मनाया। इस बारे में आयुष ने कहा, 'यह साल बहुत ही खास रहा है और मैं अपने सभी चाहने वालों का उनके प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arpita khan - फोटो : social media
यह साल आयुष के लिए कई वजहों से रोमांचक रहा है। पहली वजह यह कि वह फिर पिता बनने जा रहे हैं और दूसरी वजह यह कि उनकी डेब्यू फिल्म लवयात्री को एक साल पूरा हो चुका है। फिल्म के एक साल पूरे होने पर आयुष ने कहा था,  'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि फिल्म रिलीज हुए एक साल हो चुके हैं। ऐसा लगता है कि कल कि बात हो जब मैं सिनेमाघरों में लोगों की प्रतिक्रिया देखने जा रहा था। मैंने इस फिल्म से बहुत कुछ सीखा है।' 

पढ़ें: शादी के बाद इन 15 बॉलीवुड सितारों ने दिखाए विवाहेत्तर संबंध, 6वें नंबर वाला नाम चौंका देगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें