फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो जाएगा BIGG BOSS 13? सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा सलमान खान का नाम

Tue, 08 Oct 2019 12:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 13 एक हफ्ते पहले शुरू हो चुका है । घर के अंदर तो कंटेस्टेंट के बीच अक्सर विवाद देखने को मिलता है लेकिन इस बार बाहर भी लोग शो को लेकर नाराज हैं । दरअसल, बिग बॉस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी 'बिग बॉस बैन करो' की मुहिम चली थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 Ban - फोटो : twitter
अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है । कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) (Confederation Of All India Traders) ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र भेजकर कलर्स टीवी पर चल रहे टीवी शो 'बिग बॉस 13' के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।  इस पत्र में 'बिग बॉस' पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 Ban - फोटो : twitter
बिग बॉस में अश्लीलता के खिलाफ मेरठ के लोग भी काफी आक्रोशित हैं। इसके चलते शो के होस्ट सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दायर किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस अर्जी को स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले में सुनवाई होगी।
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इसमें आरोप लगाया गया है कि बिग बॉस के संचालक सलमान खान के कार्यक्रम से अश्लीलता फैलाई जा रही है। इस कारण एक परिवार के सदस्य साथ बैठकर कार्यक्रम नहीं देख पाते। यह मुकदमा अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के अध्यक्ष की ओर से डाला गया है। बिग बॉस के प्रसारण पर भी रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जी देने वाले नौचंदी क्षेत्र निवासी महासभा के अध्यक्ष अभिषेक सोम ने बताया कि कलर्स टीवी पर बिग बॉस कार्यक्रम प्रसारित है। इसमें अश्लीलता, अनैतिकता का प्रचार धड़ल्ले से होता है। आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम को देखकर देश का युवा संस्कार से दूर हो रहा है। 
 

गौरी के लिए धर्म बदलकर शाहरुख को तीन बार करनी पड़ी थी शादी, 5 साल तक बने रहे थे हिंदू


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें