ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म के छठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। बेशक वॉर का कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले गिर रहा है लेकिन फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। नवमी की छुट्टी का फायदा ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ की फिल्म को काफी हद तक मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
War
- फोटो : Social Media
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर (War)' ने बीते दिन करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की। इस लिहाज से फिल्म ने छह दिनों में कुल 178 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की इस तरह बढ़ती कमाई को देखते हुए ये जरूर कहा जा सकता है कि जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
विज्ञापन
3 of 5
War
- फोटो : Social Media
'वॉर' फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.35 करोड़, दूसरे दिन 24.35 करोड़, तीसरे दिन 22.45 करोड़ और चौथे दिन 28.70 करोड़ का कलेक्शन किया। 'वॉर' फिल्म साल 2019 की रविवार के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'वॉर' फिल्म ने रविवार को 37.40 करोड़ का कलेक्शन किया। यह कलेक्शन शनिवार के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है। इस तरह से 'वॉर' फिल्म पांच दिन में 166.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसके अलावा फिल्म ने कनाडा, यूके और यूएई में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
4 of 5
वॉर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेड पंडितों की मानें तो इस सप्ताह टाइगर श्रॉफ -ऋतिक रोशन की वार के काफी शानदार साबित हो सकता है। क्योंकि इस सप्ताह विजयादशमी का त्यौहार हैं ऐसे में छुट्टियां होने से फिल्म का फायदा हो सकता है। फिल्म में ऋतिक (Hrithik Roshan) और टाइगर (Tiger Shroff) के जबरदस्त एक्शन, स्टंट और फाइट सीक्वेंस हैं, जिन्हें देख हर कोई दांतों तले ऊंगली दबा ले और यही देखने लोग थियेटर में पहुंचे हैं।
'वॉर (War)' में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। आगे देखना ये है कि ये फिल्म कितनी जल्दी 300 करोड़ की श्रेणी में शामिल होती है।