सलमान खान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनते हैं। काम के मोर्चे पर सलमान इन दिनों 'टाइगर 3' को लेकर हेडलाइंस का हिस्सा हैं। वहीं, निजी जिंदगी पर गौर फरमाए तो कुछ समय पहले, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर सलमान खान के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण हमला किया गया था। अब, गैंगस्टर की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने खान की सुरक्षा की समीक्षा की है।