फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhe: Your Most Wanted Bhai: ईद पर ही आएंगे सलमान खान, फिल्म की रिलीज की दुनिया भर में तैयारी

Wed, 21 Apr 2021 02:45 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जाने के बीच सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ को ऐसे इलाकों में घर बैठे देखने का मौका देने का फैसला किया है। जिन इलाकों में सिनेमाघर खुले हैं वहां ये फिल्म थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म की अंतर्राष्ट्रीय रिलीज की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रामनवमी के दिन सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज को लेकर बड़ा एलान किया। “ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो मैंने....” अपनी सुपरहिट फिल्म ‘वांटेड’ का डॉयलॉग आधा दोहराते हुए सलमान खान ने 13 मार्च को अपनी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज की तारीख 13 मई का एलान किया था। और, तमाम उहापोह के बाद उन्होंने इस कमिटमेंट पर डटे रहने का फैसला किया है।

विज्ञापन

3 of 5
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ थिएटर के अलावा सीधे ओटीटी पर जी सिनेप्लेक्स के जरिए रिलीज होगी। लोग प्रीमियम शुल्क देकर ये फिल्म ओटीटी जी5 पर देख सकेंगे। फिल्म इसके अलावा करीब करीब सभी डिश सेवाओं पर भी प्रीमियम शुल्क के साथ देखने को उपलब्ध रहेगी। फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज भी तय हो गई है और इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ खास किरदारों में है। ये फिल्म सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘वांटेड’ का अनाधिकारिक सीक्वेल भी बताई जा रही है। इस फिल्म को भी कोरियोग्राफर से निर्देशक बने प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फिल्म को पहले यशराज फिल्म्स देश दुनिया में रिलीज करने वाली थी पर डील पक्की होने से ठीक पहले ये फिल्म सलमान खान ने जी समूह को बेच दी। अब जी स्टूडियोज इसे सिनेमाघरों में रिलीज करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : फिल्म पोस्टर
साल 2021 में सलमान खान एक और फिल्म ‘अंतिम- द फाइनल ट्रुथ’ में भी नजर आएंगे। ये फिल्म वह अपने बहनोई आयुष शर्मा के लिए बना रहे हैं। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भी उनका एक दमदार कैमियो होगा। अगले साल सलमान खान दो खतरनाक एक्शन फिल्मों में दिखने वाले हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ में उनका एक खास किरदार है और इसके अलावा वह अपनी हिट फ्रैंचाइजी की फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें