फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान की पिछली 10 फिल्मों का लेखा-जोखा, कौन सी रही हिट और फ्लॉप

Thu, 20 Mar 2025 09:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Movies: सलमान खान को बॉलीवुड में उनके असली नाम के अलावा उनकी फिल्मों के नामों से जाना जाता है, जैसे दबंग, सुल्तान, भाईजान, टाइगर और अब सिकंदर। उनकी हर फिल्म का टाइटल ऐसा होता है जो उन पर खूब जचता है। आज हम आपको सलमान की 10 हिट और फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान की 10 फिल्मों का लेखा-जोखा - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान इन दिनों अपनी नई फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के कुछ गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जो लोगों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। सिकंदर की रिलीज से पहले आइए जानते हैं सलमान खान की कुछ खास फिल्में, जिनमें से कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया तो कुछ ने औसत कमाई की।
विज्ञापन

2 of 11
बजरंगी भाईजान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बजरंगी भाईजान
फिल्म बजरंगी भाईजान को कबीर खान ने निर्देशित किया था और सलमान खान ने इसे प्रोड्यूस किया था। इसमें सलमान के साथ करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही थी। Sacnilk के अनुसार इसने भारत में कुल 320.34 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

3 of 11
भारत - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
भारत
फिल्म भारत, 5 जून 2019 को रिलीज हुई। इसमें सलमान के साथ कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया। इसने भारत में 207 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसे बहुत बड़ी सफलता नहीं मिली।

4 of 11
राधे - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
राधे
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई 13 मई 2021 को ईद-उल-फितर पर रिलीज हुई थी। Sacnilk के अनुसार, पहले दिन भारत फिल्म ने भारत में 108 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए।
 
विज्ञापन

5 of 11
दबंग - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
दबंग
2010 में रिलीज हुई दबंग सलमान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इसके गाने और कहानी बहुत पसंद किए गए। इसने भारत में 140.25 करोड़ रुपये कमाए। दबंग 2 (2012) ने 147.50 करोड़ और दबंग 3 (2019) ने 100 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन

6 of 11
टाइगर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
टाइगर 3
सलमान खान की एक्शन फिल्म ''टाइगर'' की हर फ्रेंचाइजी में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आईं। इसने भारत में 238.51 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन

7 of 11
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
किसी का भाई किसी की जान
किसी का भाई किसी की जान एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें सलमान के साथ वेंकटेश, पूजा हेगड़े और जगपति बाबू नजर आए।  Sacnilk के अनुसार,  इसने भारत में 110.53 करोड़ रुपये कमाए।

8 of 11
रेस 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
रेस 3
फिल्म रेस 3 में सलमान के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और जैकलिन फर्नांडीस ने मुख्य अभिनय किया है। इसका बजट 100 करोड़ था और इसने भारत में 168 करोड़ रुपये कमाए।

9 of 11
ट्यूबलाइट - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
ट्यूबलाइट
ट्यूबलाइट 2017 की फिल्म है, जिसे कबीर खान ने बनाया। यह 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित थी। इसने भारत में 114.56 करोड़ रुपये कमाए।

10 of 11
सुल्तान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सुल्तान
सलमान खान की फिल्म सुल्तान 2016 में रिलीज हुई थी। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी। इसमें सलमान के साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। इसने भारत में 218 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन

11 of 11
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सिकंदर
सिकंदर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 28 मार्च 2025 को रिलीज होगी। इसे ए आर मुरूगादॉस ने निर्देशित किया है और इसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना पहली बार नजर आएंगी। फैंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें:
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी 25वीं फिल्म की साइन? NC24 के बाद करेंगे किशोर की फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें