अगर बात सलमान खान की हो तो उन्हें सबसे फिट एक्टर्स में से एक माना जाता है। शानदार और फिट बॉडी की बात हो तो बॉलीवुड में सलमान का नाम जरूर लिया जाता है। सलमान खान ने फिल्मों में शुरुआत एक चॉकलेटी बॉय के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने सिक्स एव्स बनाकर एक एक्शन हीरो की छवि भी दिखाई। इसमें कोई शक नहीं है कि सलमान आज भी इंडस्ट्री के फिट एक्टर में से हैं। उनके वर्कआउट के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर होते हैं, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सलमान के पेट पर काफी फैट नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनके मोटे पेट का मजाक बना रहे हैं।