बॉलीवुड में सलमान खान को कई नामों से बुलाया जाता है। कुछ लोग उन्हें 'दबंग खान' के नाम से बुलाते हैं तो कुछ उन्हें 'भाई 'के नाम से। हाल ही में जब एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड के 'टाइगर' से पूछा गया कि आखिर लोग उन्हें भाई कहकर क्यों बुलाते हैं? इस पर सलमान ने ऐसे राज का खुलासा किया है जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
सलमान खान इन दिनों 'रेस 3' की शूटिंग में काफी बिजी है। हाल ही में इस फिल्म का रोमांटिक गाना शूट करके मुंबई लौटे एक्टर आनंद देसाई के साथ एक इवेंट में आए। इस दौरान सलमान ने बताया कि लोग उन्हें भाई कहकर क्यों बुलाते हैं?
विज्ञापन
3 of 5
salman khan
सलमान ने कहा- 'सोहेल मुझे भाई कहकर बुलाता है। उसके दोस्त भी मुझे भाई बुलाने लगे। इसके बाद से बॉलीवुड के कई सीनियर लोग भी मुझे भाई बुलाने लगे। सलमान से सल्लू, सल्ले, सल्लू भाई और भाई तक का मेरा सफर बेहतरीन रहा।'
4 of 5
salman khan
सलमान का जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। यहां तक की खुद सलमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सलमान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजबल बैचलर है। जब उनसे शादी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'शादी बहुत बड़ी बात होती है। लोग इस पर लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। मैं इतना पैसा नहीं खर्च कर सकता है इसीलिए आजतक सिंगल हूं।'
इस इवेंट मे सलमान Being Human ब्रांड की काले रंग की टी-शर्ट के साथ जींस पहने हुए थे। आपको बता दें, सलमान जल्द ही 'रेस 3' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके बाद सलमान 'भारत' और 'किक 2' में नजर आएंगे।