फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद के साथ KISS की कोशिश पर ट्रोल हुए VIDEO को लेकर माहिरा ने कही बड़ी बात

Fri, 23 Feb 2018 06:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Mahira Khan
शाहरुख खान के साथ 'रईस' फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख माहिरा को kiss करने की कोशिश करते हुए नजर आए थे। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग जावेद पर तंज कसने लगे। इसी बीच माहिरा का ऐसा बयान सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Javed Sheikh
वीडियो के वायरल होते ही माहिरा जावेद शेख के बचाव में उतर आई हैं। माहिरा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी। माहिरा ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'सुबह उठकर देखा तो सोशल मीडिया पर बेकार की चीजें वायरल हो रही हैं। भगवान के लिए कुछ भी मुद्दा बनाकर खबर न बनाएं। जावेद शेख को हर कोई जानता है। वह हम सभी के लिए मेंटर है और उन्हें काफी पसंद करते हैं।' माहिरा हाल ही में लक्स स्टाइल अवॉर्ड्स का हिस्सा बनीं थी। अवॉर्ड शो में माहिरा खान को फिल्म 'वेरना' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार से नवाजा गया।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Mahira Khan
माहिरा खान जब अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंची तो उनके साथी कलाकार जावेद शेख भी मंच पर पहले से मौजूद थे। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि अवॉर्ड लेने के बाद जैसे ही माहिरा आगे आकर जावेद से हाथ मिलाती हैं तो जावेद माहिरा को पकड़कर गाल पर किस करने की कोशिश करते नजर आते हैं। इसके बाद माहिरा, जावेद को इग्नोर करते हुए पुरस्कार लेकर आगे बढ़ जाती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

विज्ञापन

4 of 4
रणबीर, माहिरा - फोटो : Instagram
आपको बता दें, कुछ दिन पहले माहिरा खान रणबीर कपूर के साथ स्पॉट की गई थीं। यह दोनों एक साथ सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए थे। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर काफी हंगामा मचाया था। माहिरा पाकिस्तान की मशहूर हीरोइनों में से एक हैं। माहिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। माहिरा के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें