फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को लेकर पहली बार सलमान का खुलासा, पापा सलीम खान ने दी थी ये सख्त हिदायत

Wed, 08 Aug 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान यूं तो इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में है, लेकिन इसके अलावा भाईजान अपनी जिंदगी के एक नए खुलासे को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। जी हां सलमान खान ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसे जानने के बाद उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पता हो कि फिल्म 'भारत' के अलावा सलमान खान इन दिनों अपना चर्चित टीवी शो 'दम का दम' भी कर रहे हैं। इस शो के 'दमदार विकेंट' की शूटिंग के दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि पापा सलीम खान ने उन्हें साफ तौर पर हमेशा निर्देश दिए हैं कि अगर तुम्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना है तो उसको बाहर घूमाने के बजाय घर पर लेकर आओ। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान ने यह बात शो में उस दौरान बताई जब शो में मौजूद गेस्ट से उन्होंने पूछा कि पब्लिक में रोमांस करने की वजह से कितने प्रतिशत भारतीय पुलिसवालों की डांट खा चुके हैं। इस पर सभी गेस्ट ने मिले-जुले जवाब दिए। वहीं सलमान खान ने कहा है कि उन्हें यह देखकर बहुत दुख होता है कि प्रेमी जोड़ों को पब्लिक प्लेस पर समय बिताना पड़ता है। 

4 of 5
अपनी बात को विस्तार से कहते हुए सलमान खान ने कहा कि छोटे घर में परिवार के ज्यादा सदस्य होने के कारण कुछ कपल घर पर समय न बीता पाने की वजह से मजबूर होते हैं। वहीं कुछ कपल होटल के रूम का किराया देने में सक्षम नहीं होते हैं। इस वजह से उन्हें पब्लिक प्लेस पर ही एक-दूसरे साथ समय बिताना पड़ता है। लेकिन सलमान खान के कहा है कि पापा सलीम खान ने उन्हें और सारे भाई बहनों को साफ निर्देश दिए थे कि अगर किसी की गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड है तो वह सीधा घर लेकर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पता हो कि सलमान खान एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और कटरीना कैफ के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। सलमान ने कहा है कि पापा सलीम का निर्देश मेरी बहनों पर भी लागू था। सलीम खान ने उन्हें भी निर्देश दिए थे कि कोई भी ब्वॉयफ्रेंड हो हमें बताए हम बातएंगे कि उससे शादी करनी है या नहीं। आपको बता दें सलमान खान के 'दम का दम' का यह तीसरा सीजन है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें