फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की वजह से ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा, यूजर्स ने पूछा- 'क्या वो टीम इंडिया का हिस्सा हैं?'

Wed, 08 Aug 2018 10:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा - फोटो : बीसीसीआई
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों पूरी टीम के साथ लंदन में हैं। जहां भारतीय उच्चायोग ने टीम के लिए डिनर पार्टी रखी। इस दौरान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मौजूद रहीं। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ अनुष्का शर्मा दिख रही हैं। अनुष्का ने मिंट कलर की ट्रेडिनशल ड्रेस पहन रखी थी।
विज्ञापन

2 of 6
virat and anushka
बीसीसीआई के तस्वीर शेयर करते ही कई यूजर्स ने सवाल खड़े कर दिए कि आखिर टीम इंडिया के साथ अनुष्का की तस्वीर क्यों है। जबकि किसी और खिलाड़ी की पत्नी साथ में नहीं हैं। यही नहीं कई यूजर्स ने तो उप कप्तान आजिंक्य रहाणे को नोटिस किया और आखिरी लाइन में खड़े होने की आलोचना की।
विज्ञापन

3 of 6
विराट और अनुष्का
एक यूजर ने लिखा, अनुष्का भाभी भी टीम इंडिया में हैं क्या?

 

4 of 6
virat anushka
एक यूजर ने लिखा, उप कप्तान आखिरी लाइन में हैं जबकि भारतीय क्रिकेट टीम की फर्स्ट लेडी पहली लाइन में हैं। ये वही लोग हैं जो पिछले दिनों लोगों को लेक्चर दे रहे थे। बता दें कि सड़क पर कूड़ा फेंकने को लेकर अनुष्का शर्मा ने एक शख्स को लताड़ लगाई थी जिसके बाद विराट ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।


 
विज्ञापन

5 of 6
अनुष्का शर्मा
एक यूजर ने लिखा, अनुष्का शर्मा यहां क्यों हैं? वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Virat Anushka - फोटो : Instagram
एक यूजर ने लिखा कि हमें पता है कि बीसीसीआई क्रिकेट के लिए है ना कि बॉलीवुड के लिए, इसलिए दूसरे लोगों को मत दिखाएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें