उम्र के पांच दशक पार कर चुके सलमान खान की शादी को लेकर अभी भी चर्चा होती रहती है। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। जिन अभिनेत्रियों के साथ उनका ब्रेकअप हुआ उनमें से कई के साथ उनकी अभी भी अच्छी बॉन्डिंग है। बॉलीवुड में सलमान खान जितना अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहे उतना ही अफेयर को लेकर भी। चलिए बताते हैं किन-किन अभिनेत्रियों के साथ सलमान खान के रिलेशनशिप की खबरें रहीं।