फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इन फिल्मों को ठुकराकर आज भी पछताते हैं सलमान खान, बाद में शाहरुख खान ने मारी बाजी

Tue, 15 Jun 2021 07:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
'दबंग खान' को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए अरसे हो चुके हैं और आज भी वह काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राधे: यर मोस्ट वांटेड भाई' ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि कुछ लोगों को यह फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई लेकिन बावजूद इसके फिल्म पहले ही दिन सबसे ज्यादा देखे जानी वाली फिल्म बनी थी। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं उन फिल्मों की, जिन्हें भाईजान ने ठुकरा दिया था।

ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत
सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सलमान का सपोर्टिंग रोल था। इसके बाद सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और रातों रात सलमान सुपरस्टार बन गए। इसके बाद सलमान ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि भाईजान ने अपने फिल्मी करियर में ऐसी-ऐसी फिल्मों के ऑफर्स भी ठुकराए हैं जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। तो चलिए आज हम आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं जिन्हें सलमान ने एक झटके में मना कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 6
चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चक दे इंडिया 
'चक दे इंडिया' फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म से ना केवल महिला हॉकी की दिशा बल्कि दशा भी बदली थी। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य किरदार में थे। कहा जाता है कि इस फिल्म का ऑफर सलमान खान को भी मिला था। 
विज्ञापन

3 of 6
बाजीगर - फोटो : सोशल मीडिया
बाजीगर
साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीगर' में किंग खान की निभाई गई नकारात्मक भूमिका को लोग आज भी याद करते हैं। यह फिल्म शाहरुख खान के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए भी सलमान खान को पहले अप्रोच किया गया था। 

4 of 6
जोश - फोटो : सोशल मीडिया
जोश
शाहरुख खान की 'जोश' फिल्म के लिए भी सलमान खान को अप्रोच किया गया था। खबरों की मानें तो आमिर को भी इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया था। इस फिल्में शाहरुख के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। इन दोनों ने इस फिल्म में भाई-बहन का किरदार निभाया था। हो सकता है कि सलमान के इंकार करने के पीछे यही वजह रही हो।

 
विज्ञापन

5 of 6
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
गजनी
आमिर खान के कुछ सेकेंड बाद भूल जाने वाली फिल्म 'गजनी' को तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में आमिर खान की बॉडी से लेकर फिल्म की कहानी लोगों को खूब रास आई थी। कहा जाता है कि आमिर से पहले इस फिल्म के लिए सलमान से बात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'कल हो न हो' - फोटो : सोशल मीडिया
कल हो ना हो
करण जौहर की फिल्म 'कल हो ना हो' अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सैफ अली खान और प्रीति जिंदा मुख्य किरदार में थे। कहा जाता है कि सैफ का किरदार पहले सलमान को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें