सलमान खान की नई पहचान बॉलीवुड में फ्लॉप एक्टरों की नैया के खेवनहार की बन गई है और बीते कुछ वर्षों में उन्होंने अपने स्टारडम के दम पर नए चेहरों को लॉन्च करने की भी कोशिश की। परंतु रिकॉर्ड बताता है कि सलमान की कोशिशों से न तो फ्लॉप एक्टरों का भला हुआ और न उनके द्वारा लॉन्च चेहरे कामयाब रहे। इसीलिए इन दिनों सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर आने के बाद मीडिया में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह फिल्म उन्हें हिट बना पाएगी।
विज्ञापन
2 of 8
Aayush Sharma
बहनोई का मामला होने की वजह से सलमान ने अपनी टीम को कहा है कि प्रचार में कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए। कई लोग इसे उनकी घबराहट मान रहे हैं। ट्रेलर को लेकर मीडिया में वैसी चर्चा और तारीफ नहीं हुई जैसी सलमान और उनकी टीम को उम्मीद थी। यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज के बाद सलमान की टीम ने खुद ही लोगों द्वारा इसे पसंद किए जाने के पोस्टर मीडिया में छपवा दिए।
विज्ञापन
3 of 8
aayush sharma and warina hussain
अक्तूबर में रिलीज होने वाली 'लवरात्रि' के ट्रेलर में आप कोई नयापन नहीं पाएंगे। इसमें दिखाया गया कि नवरात्रि के दिनों में विदेशी मूल की एक भारतीय लड़की विदेश से गुजरात आती है। जिसे देख कर गरबा टीचरनुमा हीरो प्यार में पड़ जाता है। नवरात्रि के सीजन में गरबा सिखाने-सीखने के दौरान दोनों का प्यार बढ़ता है और त्यौहार खत्म होने पर लड़की लौट जाती है। हीरो उसे पाने के लिए पीछे-पीछे विदेश जाता है। लड़की का पिता खलनायक की भूमिका में है। जबकि लड़के का पिता उसे प्यार पाने के लिए बढ़ावा देता है।
4 of 8
loveratri
ट्रेलर से साफ है कि यह बासी फार्मूलों वाली फिल्म है। जानकार मान रहे हैं कि ऐसी फार्मूलाबद्ध कहानी के कारण आयुष्मान सलमान से जुड़े नए चेहरों के फ्लॉप होने के रिकॉर्ड को आगे बढ़ा सकते हैं। इस बीच सलमान के करीबी सूत्रों ने कहा है कि वह इस फिल्म में कैमियो रोल नहीं कर रहे। अटकलें थी कि सलमान प्रोड्यूसर हैं और बहनोई हीरो तो वह पर्दे पर झलक दिखा कर फैन्स को सिनेमाघरों में आकर्षित कर सकते हैं। मगर ऐसा नहीं होगा। सलमान को लगता है कि वह फिल्म में दिखे तो लोगों का ध्यान उन पर रहेगा।
विज्ञापन
5 of 8
pooja hegde sooraj pancholi
फिल्म 'हीरो' में जब उन्होंने सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को लॉन्च किया था तो उसमें गाना गाया था। तब पूरी बातें सलमान के सिंगर बनने पर होने लगीं और सूरज-आथिया से ज्यादा उन्हें पब्लिसिटी मिली। बहनोई के मामले में सलमान गलती नहीं दोहराना चाहते। वैसे सलमान के दोनों भाई अरबाज और सोहेल खान फिल्म में कैमियो रोल निभा रहे हैं। सूत्रों ने इस बात का भी खंडन किया है कि गुजराती बैकग्राउंड पर सलमान का हिट गाना ढोली तारो ढोल बाजे लवरात्रि में इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
sneha ullal
जो हुए फ्लॉप
सलमान की फिल्म से करियर शुरू करने वाले या उनकी होम प्रोडक्शन में दिखे नए सितारे ज्यादातर नाकाम रहे। सलमान के साथ 'लकी: नो टाइम फॉर लव' में डेब्यू करने वाली स्नेहा उल्लाल आज कहां है लोगों को नहीं पता। जरीना खान को सलमान 'वीर' में लाए, वह भी फ्लॉप हैं। डेजी शाह डेब्यू के रूप में 'जय हो' में सलमान की हीरोइन बनीं और नाकाम हैं। 'जय हो' में ही आईं सना खान का भी वही हाल है।
विज्ञापन
7 of 8
sooraj pancholi
निर्माता के रूप में सलमान ने सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को फिल्म 'हीरो' में लॉन्च किया। उस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद दोनों अभी तक सफलता को तरस रहे हैं। सलमान के घर की कंपनी से लॉन्च होने वाली सोनाक्षी सिन्हा एकमात्र हीरोइन हैं जो सफल रहीं परंतु यह नहीं भूला जा सकता कि उन्हें अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के नाम का सहारा फिल्म इंडस्ट्री मिलता रहा। वैसे पिछले दो-तीन साल में वह भी लगातार फ्लॉप रही हैं और प्रथम पंक्ति की नायिकाओं में नहीं रह गई हैं।
लवरात्रि का विरोध
'लवरात्रि' नाम पर कई हिंदुओं के दिलों में गुस्सा है। उन्हें नाम पर आपत्ति है क्योंकि यह हिंदुओं के प्रमुख-पवित्र त्यौहार नवरात्रि की तर्ज पर रखा गया है। फिल्म की कहानी में देवी दुर्गा की पूजा के नवरात्रि के दिनों की आड़ में प्यार की कहानी कही गई है। बीती मार्च में जब सलमान की टीम गुजरात में शूटिंग कर रही थी तब विश्व हिंदू परिषद ने साफ कहा था कि इस नाम से फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे। इन दिनों विरोध कितना भीषण हो जाता है इसका नमूना पिछले साल दिख है। संजय लीला भंसाली को देश भर के राजपूतों के विरोध के बाद फिल्म 'पद्मावती' का नाम 'पद्मावत' करना पड़ा था। कई हिंदुओं का मानना है कि लवरात्रि नाम से त्यौहार का धार्मिक-सांस्कृतिक मर्म आहत होता है। सलमान और उनकी टीम फिलहाल इस मुद्दे पर चुप हैं।