मशहूर गीतकार जावेद अख्तर एक पुलिस वाले को बर्खास्त करने की अपील को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हो गए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने ट्वीट करते हुए एक पुलिस अफसर को बर्खास्त करने की बात लिखी थी, जिसकर उन्हें ट्विटर पर ट्रोल का शिकार होना पड़ा। हालांकि उन्होंने इन ट्रोलर्स को करार जवाब दिया। बता दें कि कुछ ट्विटर यूजर्स ने उन पर पक्षपातपूर्ण और इस्लाम समर्थक बताया था।