फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release: राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई से भुज तक, इस महीने को मजेदार बनाने आ रही हैं ये फिल्में

Mon, 10 May 2021 03:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना को लेकर काफी तनाव का माहौल हो गया है। ऐसे में अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हर तरफ परेशानियां देखकर लोगों के मन में डर बैठ रहा है और मनोरंजन के लिए कोई कहीं जा भी नहीं पा रहा। भले ही थिएटर जाने के लिए अभी कुछ दिनों की रोक लगा दी गई हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप फिल्म और सीरीज का मजा नहीं ले सकते। मई के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इसे आप आसानी से अपने फोन या लैपटॉप में देख सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं किस प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज हो रही है कौन सी फिल्म और सीरीज।
विज्ञापन

2 of 7
ऑक्सीजन, सरदार का ग्रैंडसन, लुसिफर - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स 

नेटफ्लिक्स पर इस महीने दर्शकों को मनोरंजन के लिए मजेदार कंटेंट आने वाला है। 12 मई को 'ऑक्सीजन' रिलीज होगी। वहीं 14 मई को 'द स्ट्रेंज हाउस' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 18 मई को अर्जुन कपूर, नीना गुप्ता, रकुल प्रीत सिंह, जॉन अब्राहम और अदिती राव हैदरी 'सरदार का ग्रैंडसन' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन काश्वी नायर ने किया है। इसके अलावा हॉलीवुड की मशहूर सीरीज 'लुसिफर' का पांचवा सीजन भी 28 मई को रिलीज हो रहा है। इस सीजन में क्लोई डेकर(लॉरेन जर्मन) और लुसिफर(टॉम इलिस) की लव स्टोरी की कहानी में भी नया मोड़ देखने को मिलेगा।




 
विज्ञापन

3 of 7
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ट्रेलर - फोटो : Twitter
जी 5 

सलमान खान इस बार ईद के मौके पर अपने फैंस के लिए बड़ा तोहफा ला रहे हैं। 13 मई को जी 5 पर सलमान खान की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा अहम किरदार में नजर आएंगे।
 
 

4 of 7
द अंडरग्राउंड रेल रोड - फोटो : सोशल मीडिया
अमेजन प्राइम

14 मई को अमेजन की ओरिजनल सीरीज 'द अंडरग्राउंड रेलरोड' का पहला सीजन रिलीज होगा। ये पुलित्जर प्राइज विनिंग उपन्यास पर आधारित कहानी है। वहीं 28 मई को प्राइम की दूसरी ओरिजनल सीरीज पैनिक का सीजन 1 भी रिलीज होगा।
 
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म- भुज द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डिज्नी+हॉटस्टार 

विजय कार्निक की जिंदगी पर बनी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' इसी महीने डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा, संजय दत्त अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।


 
विज्ञापन

6 of 7
महारानी - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी लिव

अभिनेत्री हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी 28 मई को सोनी लिव पर रिलीज होगी। राजनीति पर आधारित इस सीरीज में हुमा रानी भारती का किरदार निभाएंगी। ये सीरीज बिहार के 80 के दशक की राजनीति दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल - फोटो : सोशल मीडिया
अल्टबालाजी

ब्रोकन बट ब्यूटीफूल का तीसरा सीजन इस महीने रिलीज हो सकता है। हालांकि इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस सीरीज के पिछले दो सीजन में विक्रांत मेसी और हरलीन सेठी नजर आए थे। वहीं अगले सीजन में बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला नजर आएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें