सलमान खान
जब अमर उजाला ने कहा उसके बाद आपकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है तो बोले, 'फिर तो सभी को वहां जाना चाहिए, फैन फॉलोइंग बढ़ जाती है। वैसे उन्होंने कहा कि 24 घंटे जब आप कैमरे के सामने होते हैं तो आप कितनी देर खुद पर काबू रख सकते हैं? बॉलीवुड में अपना करियर तलाश रहे और डूबते करियर वालों को लिफ्ट कराने वाले सलमान ने एक बार फिर कहा कि बिग बॉस में आए लोगों के साथ मेरा जुड़ाव ये होता है, 'मैं चाहता हूं कि जब कंटेस्टेंट घर से बाहर आएं तो हर किसी के पास काम होना चाहिए। कोई खाली हाथ ना रहे।