‘सिटीलाइट्स’, ‘शादी में जरूर आना’ और ‘न्यूटन’ जैसी शानदार फिल्में दे चुके राजकुमार राव इस बार 'स्त्री' के साथ लौटे हैं। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे दिग्गज कलाकार भी है। फिल्म समीक्षकों ने इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया भी दी है। इतना ही नहीं फिल्म को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बात करें कलेक्शन की तो 5 दिन में ही फिल्म ने 48 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।