सलमान खान का शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' इन दिनों खूब देखा जा रहा है। शो के सभी प्रतिभागी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 2' के सेट से सलमान खान की सिगरेट हाथ में पकड़े हुए फोटो वायरल हुई थी, जिसे लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में 'वीकएंड का वार' से सलमान खान गायब दिखे, जिसे लेकर अफवाहें फैलने लगीं की क्या सिगरेट पकड़े हुए उनकी तस्वीर इंटरनेट पर लीक होने के बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है?