हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आप अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। वह दुनिया की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। ब्यूटी पेजेंट विनर बनने से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आज हॉलीवुड तक में अपना परचम लहरा रही हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बात करने से नहीं कतराती हैं। प्रियंका की दोस्ती भी बॉलीवुड में कई बड़े कलाकारों के साथ है। शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका की अच्छी दोस्ती रही है। शाहरुख और प्रियंका ने फिल्म में एकसाथ काम भी किया है। एक वक्त ऐसा भी था, जब शाहरुख का नाम प्रियंका के साथ जुड़ने लगा था।