नए साल पर कई बॉलीवुड सितारों ने अलग-अलग जगहों पर पार्टी की । इन सितारों की नया साल मनाते तस्वीरें भी सामने आई थीं । अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, शाहरुख खान, सोनम कपूर, सारा अली खान, रणबीर कपूर और वरुण धवन जैसे सितारों ने विदेश में नए साल का जश्न मनाया। वहीं सलमान खान ने अपने घर पर ही एंजॉय किया । सलमान खान की पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सामने आ गई हैं । सलमान खान की इस पार्टी में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां पहुंची थीं ।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan party
- फोटो : social media
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने स्टारकिड्स के साथ टेबल पर चढ़कर डांस किया है । पार्टी में सलमान, संगीता बिजलानी, डेजी शाह और सई मांजरेकर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इनके अलावा साजिद नाडियाडवाला भी पार्टी में पहुंचे । बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी ।
विज्ञापन
3 of 5
salman khan party
- फोटो : social media
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है । इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सलमान खान का 27 दिसंबर को जन्मदिन था लेकिन उन्होंने इस मौके पर कोई पार्टी नहीं की थी । सलमान ने न्यू ईयर पर पार्टी कर सारी कसर पूरी कर दी ।
4 of 5
salman khan party
- फोटो : social media
27 दिसंबर को ही सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने एक बेटी को जन्म दिया है। अर्पिता ने अपनी बेटी का नाम आयत रखा है । अर्पिता की डिलीवरी की वजह से ही सलमान ने अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं की थी । पूरा परिवार अर्पिता की देखभाल में व्यस्त था ।
सलमान ने जन्मदिन पर भले कोई पार्टी ना की हो लेकिन उनके फैंस उन्हें बधाई देने पहुंचे थे । सलमान के घर के बाहर सैकड़ों फैंस की भीड़ थी । जब सलमान अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी पर आए तो उनकी आंखों में आंसू थे। सलमान ये देखकर इमोशनल हो गए कि उन्हें इतने लोगों का प्यार मिल रहा है ।