फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल देव को मिलेगा खास बर्थडे गिफ्ट, फिल्म 83 की टीम छह जनवरी को रिलीज करेगी स्पेशल वीडियो

Fri, 03 Jan 2020 02:23 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh - फोटो : file photo
सोमवार 6 जनवरी को भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शुमार रहे ऑलराउंडर कपिल देव 61 साल के हो जाएंगे। कपिल देव की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 1983 में पहला क्रिकेट विश्व कप जीता। इस जीत के सफर में कपिल देव ने जिम्बाब्वे को हराने वाले एक निर्णायक मुकाबले में 175 रन बनाए थे। कपिल की इस पारी का फिल्मी रूपांतरण सोमवार को जारी किया जा रहा है। कपिल की असली पारी की कोई रिकॉर्डिंग कहीं मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल 83 - फोटो : file
मशहूर निर्देशक कबीर खान इन दिनों अपनी फिल्म '83 को अंतिम रूप देने में लगे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म साल 2020 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। कबीर खान ने हाल ही में 1983 के विश्व कप के दौरान खेली गई कपिल देव की प्रतिष्ठित पारी का असली स्टेडियम में फिल्मी रूपांतरण शूट किया और इस दौरान कपिल खुद वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह और कपिल देव - फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप फाइनल में वेस्टइंडीज को हराने से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ टुनब्रिज वेल्स में एक अहम मैच खेला। इस मैच में कपिल देव की 175 रन की मैच विजेता पारी को लोग अब भी याद करते हैं। कबीर खान बताते हैं, "कपिल देव को फिर से इस मैदान पर लाना फिर से इतिहास बनाने की तरह था क्योंकि पूरा शहर इसके लिए उत्साहित था। कपिल देव की पारी ने क्रिकेट की दुनिया में टुनब्रिज वेल्स को खास जगह दिलाई है। इस मैदान पर ज़्यादा बड़े मैच नहीं होते हैं। लेकिन इस मैदान पर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले कपिल देव को 36 वर्षों के बाद वापस लाना स्थानीय लोगों के लिए उनके हीरो की वापसी जैसा रहा।"

4 of 5
83 team - फोटो : Twitter
क्रिकेट के जानकार जानते हैं कि कपिल देव की इस ऐतिहासिक पारी की कोई रिकॉर्डिंग नहीं है क्योंकि मैच के दिन क्रिकेट विश्व कप को टेलीकास्ट कर रहे लोग हड़ताल पर थे, भारत के लिए अगले राउंड में क्वालीफाई करने के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण मैच था। इस पारी के फिल्मी रूपांतरण की शूटिंग के दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने जिस तरह शूटिंग में हिस्सा लिया और फिल्म टीम का साथ दिया उससे कबीर खान आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल देव - फोटो : file
कबीर खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के बाद स्टेडियम की दीवार पर कपिल की रिकॉर्डतोड़ पारी की तस्वीर सजाई गई है। कपिल देव को हमने मैदान पर इसीलिए खासतौर से बुलाया था। हमने जब उनसे सेट पर आने का अनुरोध किया तो यह तस्वीर उनके लिए एक सरप्राइज था। हमने इस पल को कैमरे में कैद किया है और इसे सोमवार यानी कपिल के जन्मदिन पर यानी 6 जनवरी को टीम रिलीज करने जा रहे हैं।  

पढ़ें: 2020 आते ही मलाइका-अर्जुन सहित इन चार जोड़ियों ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, बटोर रहीं सुर्खियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें