फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना की वीडियो के बाद अब सलमान की तस्वीर वायरल, 'भारत' का नया लुक

Sat, 06 Apr 2019 08:58 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram
सलमान खान के फैन्स को अब सिर्फ फिल्म भारत का इंतजार है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस साल ईद के मौके पर फिल्म रिलीज होगी। ऐसे में अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सलमान फिल्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हैं। बीते कुछ दिनों पहले ही एक तस्वीर शेयर कर उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की सूचना दी थी। अब उनकी भारत के सेट से एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
सलमान की इस तस्वीर को फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। खबर है कि फिल्म को वह प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। बात करें सलमान की खान की इस नई तस्वीर की बता दें कि वह सफेद रंग के कुर्ते-पायजामाऔर सनग्लास में बहुत दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif
बता दें कि इससे पहले कटरीना कैफ की एक बीच की वीडियो वायरल हो रही थी। कटरीना फिल्म भारत में सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। बता दें कि इस बीच उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या दो करोड़ से पार हो गई । कटरीना ने इसके लिए अपने फैंस को शुक्रिया कहा । साथ ही उन्होंने वैकेशन का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में कटरीना समुंदर किनारे दौड़ती हुई नजर आ रही हैं । 






View this post on Instagram






 

20 million insta family 💃🏻🙏💕... thank u for all the love 🥳

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Apr 5, 2019 at 4:41am PDT

4 of 5
katrina kaif
कटरीना कैफ ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः ' दो करोड़ इंस्टा फैमिली...आप सबके प्यार के लिए आभार ।' इस तरह वो अपनी खुशी का इजहार कर रही हैं । वीडियो में कटरीना पिंक बिकिनी और शॅार्ट्स पहने दिखीं । इस वीडियो के अलावा भी कटरीना ने वैकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं । उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं ।  
 






View this post on Instagram







 

❤️💙

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Apr 5, 2019 at 11:50pm PDT

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif
बता दें कि कटरीना की 'भारत' में सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । कटरीना की पिछली रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' थी । इसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं । फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी ।  इससे पहले आमिर खान (Aamir Khan) के साथ आई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई । फिल्म ने कमाई तो की लेकिन फ्लॉप रही । अब सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं । पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो जब भी दोनों साथ आए हैं, फिल्म ने अच्छी कमाई की है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें