फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पहुंच रेकी तक कर आया था बदमाश

Tue, 18 Aug 2020 06:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा ने इसी साल जनवरी में सलमान खान की रेकी की थी। जानकारी के अनुसार, वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। इसके साथ ही उस पर और भी कई गंभीर आरोप है। 24 जून को फरीदाबाद में राशन डीलर प्रवीन की हत्या का मुख्य आरोपी भी राहुल ही है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के बांद्रा में राहुल ने जनवरी के पहले सप्ताह में सलमान खान की रेकी की थी। वह दो दिन तक मुंबई में रुका था। इस दौरान वो सलमान खान के बाहर आने जाने पर पूरी नजर रखता था। पुलिस ने 15 अगस्त को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से राहुल को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने इस मामले में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि राहुल उर्फ सांगा शातिर बदमाश है। उसने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के कहने पर जनवरी 2020 में मुंबई जाकर सलमान खान की रेकी की थी। इस रेकी का इनपुट उसने राजस्थान की जेल में बंद अपने आका लॉरेंस बिश्नोई को दिया था।  

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राजस्थान में काले हिरण मामले को लेकर रंजिशन लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा ने राहुल से मुंबई में सलमान खान की रेकी कराई। उसके मुंबई से लौटकर आते ही लॉकडाउन लग गया। इस वजह वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली थी तो सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 2020 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शो का टीजर रिलीज किया गया जिसे सलमान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर शूट किया। बिग बॉस का प्रोमो शूट करने के लिए सलमान एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट भी किए गए थे। वहीं सलमान खान की आने वालीं फिल्में राधे, किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें