फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के जिम पार्टनर का दावा, शाहरुख की बेइज्जती और करण जौहर- सलमान की इस साजिश से परेशान थे दिवंगत अभिनेता

Tue, 18 Aug 2020 06:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच अब उनके जिम पार्टनर सुनील शुक्ला ने अहम खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील शुक्ला ने अपने इन आरोपों को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है। साथ ही इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील भी की है। सुनील शुक्ला ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के करियर को खत्म करने के लिए कुछ लोग कोशिश में लगे हुए थे। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह शाहरुख खान ने धोखे में रखकर एक अवॉर्ड शो सुशांत का मजाक उड़ाया था। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान,सुशांत सिंह राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शुक्ला के अनुसार, 'आईफा अवॉर्ड्स में सुशांत सिंह राजपूत अभिनेता शाहरुख खान और शाहिद कपूर के साथ स्टेज साझा करने वाले थे। स्टेज पर जाने से पहले शाहरुख खान ने सुशांत से कहा था कि वह स्टेज पर उनकी फिल्म 'काय पो छे' और उनके संघर्ष के बारे में बात करेंगे। इसके लिए उन्हें एक सिग्नेचर स्टेप की प्रैक्टिस करने को भी कहा था। इस बात को लेकर सुशांत सिंह राजपूत बहुत खुश थे।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील शुक्ला ने आगे कहा, 'जब सुशांत सिंह राजपूत स्टेज पर पहुंचे तो शाहरुख खान और शाहिद कपूर ने उनकी बेइज्जती करना शुरू कर दिया। शाहरुख खान के इस बर्ताव से वह बहुत आहत हुए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने जिम में आकर यह बात बताते हुए कहा कि भाई मैं वहां गया, मेरे साथ बहुत गलत हो गया, उन्होंने मेरी बेइज्जती कर दी।'इसके अलावा सुनील शुक्ला ने अभिनेता सलमान खान और करण जौहर पर भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शुक्ला ने कहा, 'करण जौहर ने सलमान के साथ मिलकर साजिश रची ताकि सुशांत सिंह राजपूत को कोई फिल्म न मिल सके। करण जौहर ने सुशांत और जैकलीन फर्नांडिस को फिल्म ड्राइव के लिए साइन किया था, लेकिन इस फिल्म के बीच में जैकलीन को रेस 3 में काम करने का मौका मिला। करण जौहर ने सुशांत को तो कोई और फिल्म साइन नहीं करने दी, लेकिन जैकलीन फर्नांडिस को सलमान खान की फिल्म में काम करने दिया, जिससे ड्राइव की शूटिंग में देर हो गई।' आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर में मिला था। तब से उनकी मौत की जांच जारी है।

पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, इतने करोड़ रुपये से की असम की आर्थिक सहायता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें