फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान से टक्कर लेने उतरीं प्रियंका की भाभी, 5 जून को होगा दोनों में बड़ा मुकाबला

Thu, 30 May 2019 06:56 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी अगली फिल्म 'भारत' के प्रचार के सिलसिले में इन दिनों सलमान खान जितने भी इंटरव्यू दे रहे हैं, सबमें उनके निशाने पर यह फिल्म शूटिंग से ठीक पहले छोड़ देने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जरूर होती हैं। इधर, सलमान प्रियंका पर निशाना साध रहे हैं, उधर प्रियंका की ससुराल की एक अदाकारा तैयार हो रही है बॉक्स ऑफिस पर उनका मुकाबला करने के लिए। जी हां, सलमान की फिल्म 'भारत' की रिलीज डेट 5 जून को ही एक हॉलीवुड फिल्म भारत में रिलीज हो रही है, जिसमें लीड किरदार कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा की भाभी सोफी टर्नर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
मशहूर वेब सीरीज 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' से भारत में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोफी टर्नर ने इसी महीने की पहली तारीख को अमेरिकी गायक जो जोनस से शादी की है। जो जोनस रिश्ते में प्रियंका चोपड़ा के जेठ लगते हैं। सोफी टर्नर ने तीन साल पहले एक्स मेन सीरीज की फिल्म एपोकैलिप्स से हॉलीवुड में बड़ा कदम बढ़ाया था। अब इसी फिल्म की सीक्वेल एक्स मेन: डार्क फीनिक्स रिलीज होने जा रही है।


 
विज्ञापन

3 of 5
हॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका में 7 जून को रिलीज हो रही ये फिल्म भारत में दो दिन पहले यानी 5 जून को रिलीज होगी। एक्समेन सीरीज की ये सातवीं फिल्म होगी और 20 साल से अब तक चली आ रही कहानियों की कड़ी की आखिरी फिल्म बनेगी। फिल्म के किरदार मार्वेल कॉमिक्स के किरदारों पर आधारित है। एक्समेन सीरीज बनाती रही कंपनी ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी फॉक्स को डिजनी खरीद चुकी है और एक्समेन के किरदार जल्द ही मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में भी दिखाई देंगे।

4 of 5
हॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
एक्समेन: डार्क फीनिक्स को लेकर सोफी टर्नर काफी उत्साहित हैं। हॉलीवुड में महिला किरदारों के पिछले दो साल में एकदम से कहानियों के केंद्र में आ जाने की कड़ी को आगे बढ़ाती फिल्म एक्समेन:डार्क फीनिक्स के बारे में वह कहती हैं, ‘मैं शुरू से ऐसे महिला किरदारों की तरफ आकर्षित होती रही हूं जो थोड़ा शैतान किस्म के हैं। महिला सशक्तीकरण की मुहिम को आगे बढ़ाते किरदारों को करना इसीलिए मुझे अच्छा लगता है। जो भी कहानियां मुझे सुनाई जाती हैं, मैं सबसे पहले उनमें यही देखती हूं कि महिला ताकतवर और मजबूत है कि नहीं और मुझे लगता कि इन दिनों हर अभिनेत्री इसी तरह की स्क्रिप्ट्स पसंद कर रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sophie Turner priyanka chopra - फोटो : twitter
एक्समेन: डार्क फीनिक्स में सोफी टर्नर इस सीरीज की पिछली फिल्म का ही किरदार आगे बढ़ाती नजर आएंगी। लेकिन इस बार फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब  अंतरिक्ष में होने वाली एक घटना से उनकी एक प्रतिकृति तैयार हो जाती है। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें