फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: सलमान खान से जेल में सिर्फ एक बार मिलने गई थीं मां सलमा, दोबारा मुलाकात न करने की बताई यह वजह

Sat, 13 Nov 2021 07:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमा, सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। बॉलीवुड में उन्हें भाईजान से लेकर दबंग खान तक कई नामों से पुकारा जाता है। सलमान की एक झलक पाने को लोग बहुत ही बेताब रहते हैं। लेकिन आज भले ही सलमान खान बहुत बड़े सितारे हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब वो लगातार अपने जीवन में उतार-चढ़ाव देख रहे थे। जब सलमान खान अपने जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तो उस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा था। सलमान खान सबसे करीब अपनी मां सलमा खान के हैं, लेकिन जब सलमान खान जेल में थे तो उस दौरान उनकी मां सलमान खान सिर्फ एक बार ही उनसे मिलने जेल गई थीं।

सलमा खान ने किया था खुलासा

इस बात का खुलासा खुद सलमान खान की मां सलमा खान ने फराह खान के शो पर किया था। उन्होंने बताया था कि वो सलमान से मिलने के लिए जेल नहीं जाया करती थीं। सलमा खान ने बताया था कि, ‘मैं वो दिन कभी भी नहीं भूल सकती, जब मैं सलमान से मिलने ठाणे जेल पहुंची थी। सलमान ने हमेशा अपने जीवन में हर मुश्किल का सामना खुलकर और डटकर किया हैं। मैं सलमान के इस रवैये से हमेशा खुश हुईं हूं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
जेलर ने कह दी थी ये बात

सलमान खान ने आगे अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा था कि सलमान खान ऑर्थर जेल में रहा  है। लेकिन जब सलमा खान सलमान से मिलने जेल गई थीं तो उस दौरान जेलर ने उनसे कहा कि पता नहीं क्यों इसे जेल में लाया गया है। सलमा खान ने फराह को बताया कि इसके बाद वो कभी किसी भी जेल में सलमान खान से मिलने नहीं गई। क्योंकि उन्हें इस बात का बहुत बुरा लगा था कि पता नहीं ऐसा उनके साथ ही क्यों होता है।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने कहा मैं खुश हूं मां ने नहीं देखा

सलमान खान ने अपने उस समय के बारे में बात करते हुए फराह खान से कहा था कि मैं खुश हूं कि मां ने मुझे बाकी की जेलों में नहीं देखा। मैंने जेल में जाने से पहले ही ये फैसला कर लिया था कि मैं जैसे जेल के अंदर जा रहा हूं मैं वैसे ही जेल से बाहर आऊंगा और खुद को ऐसे ही मेंटेन रखूंगा।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के पड़ोसियों को होती थी परेशानी

सलमान खान की मां सलमा खान ने बताया कि जब भी सलमान खान घर पर होते हैं तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, जिसकी वजह से आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। पुलिस वाले भी मुझसे आकर कहते थे कि सलमान से कहिए एक बार हाथ दिखा दें बाहर आकर। जब भी सलमान घर पर होता है मैं उससे बाहर जाकर हाथ दिखाने के लिए कहती हूं ताकि किसी को दिक्कत ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान और सलीम खान - फोटो : Instagram
हर लड़की में तलाशते हैं अपनी मां

सलमान खान अपनी मां के सबसे अधिक करीब हैं। उनके पिता सलीम खान ने भी एक मीडिया बातचीत के दौरान ये बताया था कि सलमान खान के शादी न होने के पीछे का सबसे मुख्य कारण यही है कि वो हर लड़की में अपनी मां को खोजता है। लेकिन वो कभी भी इस बात को समझ नहीं पाता कि ऐसा नहीं हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें