बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान की फीमेल फैन्स के लिए एक बहुत बुरी खबर है। सलमान ने हाल ही में एक पार्टी में यूलिया के साथ अपनी शादी की तारीख की घोषणा कर दी है। जी हां, ये बिलकुल सच है। जानें क्या है शादी की डेट...
विज्ञापन
सलमान के खास दोस्तों का खुलासा, इसी साल शादी कर लेंगे सल्लू-यूलिया
2 of 5
पिछले महीने 29 अगस्त को एक पार्टी के दौरान सलमान ने अपने खास दोस्तों की मौजूदगी में यह घोषणा की थी। सलमान ने बताया कि वो इसी साल 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
सलमान के खास दोस्तों का खुलासा, इसी साल शादी कर लेंगे सल्लू-यूलिया
3 of 5
बता दें कि इस दिन सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा खां की वेडिंग एनिवर्सरी भी होती है। शायद इसी दिन शादी कर वो अपने माता-पिता को खास तोहफा देना चाहते हैं। ये बात पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने एक अंग्रेजी अखबार को बताई है।
सलमान के खास दोस्तों का खुलासा, इसी साल शादी कर लेंगे सल्लू-यूलिया
4 of 5
सलमान ने पार्टी में कहा था कि शादी बहुत सादगी से होगी। इसमें सिर्फ 15 से 20 लोग मौजूद होंगे। खबरों के मुताबिक, यूलिया वंतूर और सलमान खान के बीच लंबे अर्से से अफेयर की चर्चा थी। सलमान के घर वालों को भी यूलिया काफी पसंद हैं।
सलमान के खास दोस्तों का खुलासा, इसी साल शादी कर लेंगे सल्लू-यूलिया
5 of 5
यहां खास बात यह है कि पिछले सलमान की बहन अर्पिता ने भी 18 नवंबर को ही आयुष शर्मा के साथ शादी की थी। इसीलिया सलमान भी इसी दिन अपना घर बसाना चाहते हैं। कुछ दिन पहले रोमानिया मीडिया ने खुलासा किया था कि सलमान और यूलिया ने शादी कर ली है।