सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं । साथ ही बिग बॉस सीजन 12 को भी होस्ट कर रहे हैं । इस बीच सलमान की फैमिली से एक बड़ी खबर आ रही है । वैसे तो सलमान खान कई हीरो और हीरोइन को लॉन्च कर चुके हैं लेकिन अब वो अपनी भांजी अलिजा अग्निहोत्री को लॉन्च करने जा रहे हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
alizeh agnihotri
- फोटो : instagram
अलिजा, सलमान की बहन अलविरा और जीजा अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान अलिजा को अपनी ही हिट फ्रेंचाइजी 'दबंग 3' में लॉन्च करेंगे । इसके लिए अलिजा डांस और एक्टिंग क्लासेज ले रही हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
alizeh agnihotri
- फोटो : instagram
इस बारे में बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि अलिजा बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी जरूर कर रही हैं लेकिन वो 'दबंग 3' में एक्टिंग नहीं करेंगी । सलमान अलिजा के लिए एक परफेक्ट लॉन्च चाहते हैं और इसके लिए स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं।
4 of 6
alizeh agnihotri
- फोटो : instagram
हाल ही में सलमान ने अपने जीजा आयुष शर्मा को फिल्म 'लवरात्रि' से लॉन्च किया था । हालांकि ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई । अब सलमान अपनी भांजी की लॉन्चिंग में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
alizeh agnihotri
- फोटो : instagram
अलिजा को अक्सर खान फैमिली के फंक्शन में देखा जाता है । वो कभी वेस्टर्न तो कभी इंडियन ड्रेस में नजर आती हैं । अलिजा खूबसूरत के साथ काफी बोल्ड भी हैं हालांकि सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं ।
सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें हैं । अलिजा सलमान के भांजे-भांजियों में सबसे बड़ी हैं इसलिए दबंग खान में उनके लिए बेस्ट चाहते हैं । बता दें कि अलिजा से पहले जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे जैसे स्टार किड बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं ।