फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे हफ्ते भी 'बधाई हो' की सेहत पर नहीं पड़ा असर, 100 करोड़ी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म

Sun, 04 Nov 2018 12:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बधाई हो
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' रिलीज के तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है लेकिन अभी भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है। बधाई हो ने 17 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ आयुष्मान की फिल्म के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल बधाई हो साल 2018 में 100 करोड़ की कमाई करने वाली 10वीं फिल्म बन गई है।
विज्ञापन

2 of 5
बधाई हो
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, बधाई हो ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को 2 करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म में कमाई में करीब 1 करोड़ का उछाल देखने को मिला और कमाई 3.50 करोड़ रही। कुल मिलाकर फिल्म ने 17 दिनों में 100.10 करोड़ की कमाई की है। नई फिल्मों की रिलीज़ का भी 'बधाई हो' की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है और अपनी रफ्तार से दौड़ रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बधाई हो
गुरुवार यानी कि 18 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.29 करोड़, शुक्रवार को 11.67 करोड़, शनिवार को 12.60 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर ही 45.06 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला था। दूसरे हफ्ते फिल्म ने 28 करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की।

 

4 of 5
Badhaai Ho
'बधाई हो' फिल्म में जहां आयुष्मान खुराना की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया वहीं अधेड़ उम्र में प्रेग्नेंट होने वाली महिला का किरदार निभा रहीं नीना गुप्ता ने भी अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि, फिल्म में बेहद खूबसूरती से जॉइंट फैमिली सिस्टम और मिडिल क्लास वैल्यूज को पेश करने की भी कोशिश की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
badhaai ho
'बधाई हो' एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जो एक बेहद सामाजिक मुद्दे को एड्रेस करती है। बधाई हो' फिल्म आयुष्मान खुराना पर आधारित हैं, जिनकी खुद की उम्र शादी करने की है लेकिन इस उम्र में जब उनकी मां बनीं नीता गुप्ता प्रेग्नेंट हो जाती है तो उनकी जिंदगी में खलबली मच जाती है और फिर शुरू होती है फिल्म की कहानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें