फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का अंग्रेजी गाना सुन खुश हुए सलमान खान, वीडियो पोस्ट कर बताया- सुपरस्टार सितारा

Sat, 06 Jul 2019 08:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिर रहते हैं और अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसे में सलमान खान ने एक बार फिर एक बच्ची का वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट किया है। वीडियो में एक बच्ची गाना गाते हुए नजर आ रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : instagram
दरअसल सलमान खान किसी न किसी नए टैलेंट को बाहर लाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में सलमान का सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हुआ वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक बच्ची उन्हें गाना सुना रही है, जिसे सुनकर वह काफी खुश भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
वीडियो में बच्ची इंग्लिश गाना गा रही है। वहीं इस वीडियो की खास बात है इसका कैप्शन। बता दें कि सलमान ने इस वीडियो का कैप्शन लिखा है- 'माय सुपरस्टार सितारा'। हर बार की तरह सलमान खान का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है।
 

4 of 5
salman khan - फोटो : social media
वीडियो में सलमान खान की सुपरस्टार सितारा उन्हें हाथ में गिटार लिए पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गाना सुनाती नजर आ रही है। न सिर्फ सलमान बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स को भी यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। फिल्म सुपर 30 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मृणाल ठाकुर बच्ची की तारीफ करते हुए उसे 'क्यूटी' बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : social media
बात अगर सलमान खान के करियर की करें तो ईद के खास मौके पर रिलीज हुई फिल्म भारत ने जमकर कमाई की है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। वहीं दबंग 3 और इंशाअल्लाह की तैयारियां जारी हैं। दबंग 3 में सलमान के साथ सोनाक्षी नजर आएंगी तो इंशाअल्लाह में आलिया भट्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें