स्टार किड्स का बॉलीवुड डेब्यू अब आम बात हो गई है। हाल ही में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन जिस स्टार किड का सभी को बेसब्री से इंतजार है वो हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान। जिनके बॉलीवुड डेब्यू के बारे में अनन्या ने रिवील किया है।
विज्ञापन
2 of 6
अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की बेटी सुहाना और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे सहित शनाया कपूर, तीनों ही काफी अच्छी दोस्त हैं। तीन कई बार एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। ऐसे में अन्नया ने सुहाना और शनाया के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में एक इंटरव्यू में रिवील किया है।
विज्ञापन
3 of 6
अनन्या पांडे और सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में जब अनन्या से पूछा गया कि सुहाना और शनाया बॉलीवुड में डेब्यू कब करेंगी तो इस पर अनन्या ने कहा- वे दोनों ही इसके लिए काफी उत्साहित हैं और सही समय पर डेब्यू करेंगी।
4 of 6
ananya pandey
- फोटो : social media
वहीं इंटरव्यू में अन्नया ने सुहाना और शनाया से अपनी दोस्ती के बारे में कहा- दोनों ही मेरे बॉलीवुड डेब्यू के वक्त शहर में नहीं थे। लेकिन इस बाद भी सोशल मीडिया पर हम जुड़े रहे थे। दोनों ने मेरी फिल्म, ट्रेलर, गाने आदि सब देखा। हम तीनों एक दूसरे से सब कुछ शेयर करते हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
ananya pandey
इसके साथ ही अनन्या ने ये भी बताया कि जब उसकी फिल्म रिलीज हुई थी तो उस वक्त उनकी बहन शनाया लखनऊ में थी तो वहां उसने अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखी, जबकि सुहाना लंदन से लौटी ही थी।
बात अगर सुहाना की करें सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और वीडियोज बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। सुहाना देसी और मॉर्डन दोनों ही लुक्स में सभी को बहुत जमती हैं। अक्सर शाहरुख भी सुहाना के साथ फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।