फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने सबसे ज्यादा इस एक्ट्रेस के साथ रचाई है 'शादी', असल जिंदगी में अब तक हैं कुंवारे

Tue, 09 Mar 2021 05:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में एक ऐसा सवाल है, जिसे आज तक कई बार पूछा जा चुका है। लेकिन कभी इसका जवाब नहीं मिल पाया। ये सवाल है सुपरस्टार सलमान खान की शादी का। उनके फैंस, कई सेलेब्स और ना जाने कितने लोग इस सवाल को सलमान से पूछ चुके हैं। लेकिन आजतक सलमान की तरफ से किसी को इसका जवाब नहीं मिला। सलमान खान 55 साल के हो चुके हैं और उनकी जिंदगी में कई हसीनाएं आईं और चली गईं लेकिन आजतक सलमान को अपने लिए दुल्हनिया नहीं मिल पाई। सलमान की असल जिंदगी में भले ही अभी तक शादी ना हुई हो लेकिन उन्होंने फिल्मी लाइफ में कई बार शादी रचाई है। लेकिन बॉलीवुड में एक खूबसूरत अभिनेत्री ऐसी भी हैं, जिनके साथ सलमान की कई बार फिल्मी शादी हुई है
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान और करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram
करिश्मा कपूर

ऐसे तो कई अभिनेत्रियों के साथ सलमान खान ने फिल्मों में शादी रचाई थी। लेकिन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का नाम सलमान के साथ फिल्मी शादी करने की लिस्ट में टॉप पर है। जी हां, सही पढ़ा आपने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सलमान के साथ कई फिल्मों में शादी रचा चुकी है। सलमान-करिश्मा ने ऐसे तो तमाम फिल्मों में काम किया। लेकिन ‘जीत’, ‘बीवी नंबर वन’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘जुड़वा’, ‘चल मेरे भाई’, जैसी फिल्मों में दोनों ने शादी रचाई। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्मों में काफी पसंद किया।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान और माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram
माधुरी दीक्षित

सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की जोड़ी को पर्दे पर हिट रही है। फिल्म 'साजन' और 'हम आपके है कौन' में सलमान-माधुरी की जोड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'साजन' में सलमान माधुरी के प्यार में दीवाने दिखे तो फिल्म 'हम आपके है कौन' में उन्होंने माधुरी के साथ फिल्मी शादी रचाई थी।

4 of 6
सलमान खान और सोनाली बेंद्रे - फोटो : Instagram
सोनाली बेंद्रे

सलमान खान की फिल्मी शादी की लिस्ट में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का नाम भी शामिल है। फिल्म 'हम साथ साथ है' में सोनाली-सलमान की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। सलमान और सोनाली के वेडिंग सीक्वेंस के साथ ही इस फिल्म की हैप्पी एंडिंग हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान और असिन शर्मा - फोटो : Instagram
असिन शर्मा

सलमान खान और एक्ट्रेस असिन शर्मा की जोड़ी फिल्म ‘रेड्डी’ में दिखाई दी थी। फिल्म में सलमान असिन को हासिल करने के लिए कई तरह के पापड़ बेलते दिखे थे। फिल्म का सबसे शानदार सीक्वेंस शादी का था। जिसमें जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिला था और आखिर में सलमान और असिन की फिल्मी शादी के साथ फिल्म खत्म होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ

सलमान खान की फिल्मी शादी कई बार हुई है और लोगों को उनकी असल शादी का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन एक सच ये भी है कि सलमान के फैंस उनकी और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की जोड़ी को भी खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं लोगों को सलमान-कटरीना के ब्रेकअप के बाद भी लगता है कि दोनों शादी कर सकते हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी की बात करें तो फिल्म 'टाइगर' की सीरीज में दोनों पति-पत्नी की भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन फिल्म 'भारत' में सलमान ने कटरीना से फिल्मी शादी रचाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें