कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस' आज काफी मशहूर हैं और इसे हर साल सुपरस्टार सलमान खान की होस्ट करते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि 'बिग बॉस' के घर में आने के बाद स्टार्स दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। घर में सेलेब्स के बर्ताव से उनके फैंस कभी नाराज होते हैं, तो कभी खुश होते हैं। लेकिन इसके साथ ही 'बिग बॉस' से निकलने के बाद जब वो स्टार्स बड़े पर्दे पर आते हैं, तब भी उन्हें फैंस से खूब प्यार मिलता है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्हें 'बिग बॉस' में आने के बाद पहचान तो मिली ही, साथ ही सलमान खान के साथ फिल्म में काम करने का मौका भी मिला। ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।