सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। यूलिया अक्सर सलमान के साथ किसी न किसी समारोह में दिखाई देती हैं। हाल ही में यूलिया अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में अा गई हैं। इसमें यूलिया को एक शख्स बंदूक दिखा रहा है जिससे वो भड़क जाती हैं और उसकी जमकर पिटाई कर देती हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Iulia Vantur
दरअसल, इस वीडियो को यूलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इस वीडियो को शेयर करते हुए यूलिया ने लिखा, "बुक को उसके कवर से आंकना नहीं चाहिए । यह 2 मिनट का एक बेहतरीन सीन था । इस सीन में, मैं अपनी कार आने का इंताजर कर रही थी ।"
विज्ञापन
3 of 5
iulia vantur
बता दें, यह वीडियो शूटिंग का एक सीन है । इस वीडियो में यूलिया एक्शन और स्टंट करती नजर आ रही हैं । उनका यह वीडियो देख हर कोई हैरान है । फैंस यूलिया के इस वीडियो पर खूब कमेंट और लाइक कर रहे हैं । साथ ही उनकी फिटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं ।
4 of 5
iulia vantur
यूलिया एक्ट्रेस के साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। यूलिया की डेब्यू फिल्म का नाम 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' है । कुछ समय पहले इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था । हालांकि फिल्म की शूटिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है ।
पिछले दिनों यूलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी । इसमें वो एक बड़े से टेडी बियर को गले लगाए दिख रही हैं । कई बार सलमान और यूलिया की शादी की खबर भी आई हालांकि ये सिर्फ अफवाह ही निकली।