फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने खुद बनाया था फिल्मों में Kiss ना करने का नियम, ये है बड़ी वजह

Fri, 27 Dec 2019 07:46 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan - फोटो : social media
27 दिसंबर को सलमान खान जन्मदिन मनाते हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ किस्से बता रहे हैं। सलमान की हाल ही में फिल्म 'दबंग 3' रिलीज हुई है। इस फिल्म में सलमान ने दो हीरोइनों के साथ रोमांस किया है । सलमान भले ही कितनी भी रोमांटिक फिल्म करें लेकिन वो अपनी हीरोइनों को भूलकर भी किस नहीं करते हैं । बिना किसी रोमांटिक सीन के ही उनकी फिल्में करोड़ों कमा लेती हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
salman khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में सलमान खान ही एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों में रोमांस भरपूर करते हैं लेकिन उन्हें हीरोइनों को किस करने में परहेज है। लंबे समय से सलमान इस नियम को फॉलो करते आ रहे हैं। आप सलमान खान की किसी भी फिल्म को देख लीजिए, वो हीरोइन को गले तो लगा लेंगे लेकिन लिप किस नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
salman khan - फोटो : social media
वहीं शाहरुख खान, अजय देवगन और आमिर खान जैसे बड़े सितारे भी चुंबन करने से बिलकुल नहीं हिचकिचाते। देखा जाए तो सलमान खान ने अपना पहला और एकमात्र लिपलॉक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ किया था लेकिन सलमान ने इस सीन में हीरोइन को छुआ तक नहीं था। 

4 of 6
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
ऐसे में ये लिपलॉक कैसे हो पाया इसकी भी एक कहानी है। सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री और सलमान को मनाने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। दोनों ही इस लिपलॉक के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे। तब सूरज बड़जात्या ने एक कांच का गिलास दोनों के बीच लगाया और इस तरह ये सीन शूट हो सका। इसके बाद से सलमान ने आज तक कोई भी किसिंग सीन नहीं दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
इसकी बड़ी वजह उनका 'नो किस क्लॉज' है। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो कभी हीरोइनों को किस नहीं करेंगे। सलमान ने खुद से किया ये वादा आज तक नहीं तोड़ा। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो इस बात को साफ कर लेते हैं कि फिल्म में कोई किस सीन ना हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan - फोटो : social media
साथ ही सलमान का ऐसा मानना भी है कि उनकी फिल्में परिवार के लिए होती है इसलिए ऐसे सीन सही नहीं है। बता दें कि फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान ने कटरीना कैफ के लिए अपना नो किस क्लॉज तोड़ दिया था। वहीं अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'शिवाय' में हीरोइन एरिका फर्नांडिस के साथ लंबा किस सीन किया था । आमिर खान की बात करें तो उनके लिए नो किस क्लॉज मायने नहीं रखता। कहानी की डिमांड पर वो इस तरह के सीन करते हैं।

इस विज्ञापन से सलमान खान को मिला था पहला ब्रेक, जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ समुद्र में लगाई थी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें