सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं जिनके फिल्मों के लिए फैंस पागल हैं। सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही ये फिल्म चर्चा का विषय बन गई है। ट्रेलर में एक बार फिर एक्शन, रोमांस, म्यूजिक और डांस का जबरदस्त पैकेज देखने को मिल रहा है। हालांकि यूजर्स ने सलमान की फिल्म पर गाना कॉपी करने का आरोप लगाया है।