फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabhi Eid Kabhi Diwali: दर्शकों के अगले नए साल में सलमान खान लगाएंगे चार चांद, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Thu, 03 Mar 2022 07:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भाईजान अपने फैंस को फिर से एक और सरप्राइज देने को तैयार हैं। साजिद नाडियावाला संग उनकी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
सलमान खान, साजिद नाडियावाला - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी फिल्मों को ज्यादातर ईद और अन्य त्योहरों पर रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म दर्शकों के जश्न को दोगुना कर देती है। इसी साल उनकी फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' आई थी और अब भाईजान अपने फैंस को फिर से एक और सरप्राइज देने को तैयार हैं। साजिद नाडियावाला संग उनकी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। इसकी जानकारी नाडियावाला ग्रैंडसन ने सलमान और साजिद नाडियावाला की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट के जरिए दी है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी सलमान की फिल्म-
इस बार भी सलमान खान अपनी फिल्म को स्पेशल मौके पर रिलीज करने वाले हैं। साजिद नाडियावाला और सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को न्यू ईयर के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इस तरह से जाते हुए साल को बाय-बाय और नए साल का स्वागत 'कभी ईद कभी दीवाली' के साथ होने वाला है।
 
विज्ञापन

कॉमेडी ड्रामा है 'कभी ईद कभी दीवाली'
एक्टर सलमान खान अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह अपने दर्शकों को गुदगुदाने वाले हैं। आपको बता दें कि सलमान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' एक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। फिल्म को फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं और इस फिल्म को साजिद नाडियावाला ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी, नाडियावाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के अंडर इस फिल्म को प्रोडक्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें