वहीं इस गाने के बारे में युवान शंकर राजा कहते हैं, "यह बहुत ही अनोखा पल है। 'नादस्वरम' एक बहुत ही शास्त्रीय वाद्य है, इसका इस्तेमाल शास्त्रीय धुनों के लिए किया जाता है, लेकिन हमने इस रचना में इसका बहुत अलग तरीके से इस्तेमाल किया है। यह गाना एक फ्री स्पिरिटेड लड़की के बारे में है जो उसके खूबसूरत विज़न के साथ मेल करता है। ध्वनि बहुत आसानी से इस भारतीय और पश्चिमी मिश्रण को आवाज दे सकती थी और यही इस गाने को एकदम परफेक्ट बनात है।”
हिट्ज़ म्यूजिक पर अपने पहले गाने को लेकर उत्साहित विनोद भानुशाली कहते हैं, "ध्वनि और युवान दोनों ही युवाओं की प्रेरणा और सपनों को साकार कर उनकी स्पिरिट को फ्री करते हैं और कैंडी यह गाना इस बात पर प्रकाश डालता है। यह गाना बहुत ही यूनिक है और हिट्ज़ म्यूजिक ऐसे कई और अद्भुत गाने लाने का तैयारी कर रहा है।"