आमिर खान की राह पर चलते हुए सलमान खान ने भी अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को चीन में रिलीज करने का फैसला किया है। जी हां, सलमान खान अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के साथ चीन में डेब्यू करने वाले हैं। बजरंगी भाईजान चीन में 2 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
2 of 4
Bajrangi Bhaijaan
सलमान की इस फिल्म को चीन में 'लिटिल लोलिता मंकी गॉड अंकल' के नाम से रिलीज किया जा रहा है. यहां 'लोलिता' का इस्तेमाल मुन्नी की जगह किया गया है और बजरंगी भाईजान की जगह 'मंकी गॉड अंकल' का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
bajrangi bhaijaan
कबीर खान के निर्देशन में बनी सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’मार्च की 2 तारीख को चीन में 8000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की जायेगी। इंडिया में यह फिल्म साल 2015 में आई थी और फिल्म ने दुनिया भर में 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
बता दें, ऐसा पहली बार है जब सलमान खान की कोई फिल्म चीन में रिलीज की जा रही है। वहीं आमिर खान की बात करें तो चीन में उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और इस वजह से उनकी फिल्मों को चीन में काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलता है।