फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की 'नागिन' के पास आया ऐसा मैसेज, देखकर चौंकी फिर उठाया ये बड़ा कदम

Mon, 22 Jan 2018 01:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
adaa khan
आपने अक्सर लोगों को साइबर क्राइम का शिकार बनते देखा और सुना होगा। हाल ही में ऐसा ही कुछ टीवी की 'नागिन' के साथ भी हुआ है। दरअसल कलर्स के टीवी शो 'नागिन' में काली नागिन 'शेषा' का किरदार निभाने वाली अदा खान भी  साइबर क्राइम का शिकार हुईं हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
adaa khan
बदमाशों ने अदा खान के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर उनके अकाउंट से 2 लाख रुपए निकाल लिए। खबरों की मानें तो अदा खान ने को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया कि उनके बैंक अकाउंट से 24 हजार रुपए कट गए। जिसके बाद वो परेशान हो गई। 
विज्ञापन

3 of 4
adaa khan
अदा खान ने बताया कि मैसेज देखते ही उन्होंने सबसे पहले अपने बैग में अपना डेबिट कार्ड देखा जो उनके बैग में ही मौजूद था। पहले मैसेज के बाद अदा को एक के बाद एक लगातार 4 मैसेज आए। जिसके बाद उनके अकाउंट से बदमाशों ने 2 लाख रुपए से ज्यादा निकाल लिए। 
 
विज्ञापन

4 of 4
adaa khan
अदा ने इसके बाद फौरन कॉल सेंटर फोन लगाया , जहां उन्हें बताया गया कि उनका कार्ड कोई और ऑपरेट कर रहा है। जिसके बाद उन्होंने अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया। अदा ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस और बैंक ने उन्हें काफी सहयोग किया। जिसके बाद अब अदा अपने डेबिट कार्ड को लेकर काफी एहतियात बरतने लगीं हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें