सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान से जो लोग बरसों से मिलते आ रहे हैं, उन्हें साफ समझ आता है कि वह अब काफी बदल चुके हैं। गुस्सा अब उन्हें कम आता है। खुद को बेहतर इंसान बनाने की कोशिश वह हर पल करते रहते हैं। खुद को बेहतर करने का उनका तरीका क्या है? पूछने पर सलमान कहते हैं, ‘गलतियां सबसे हो जाती हैं। मेरा मानना है कि गलती कभी इरादतन नहीं होनी चाहिए। गलती होते ही पता चल जाता है कि गलती हो गई। जहां भी लगे कि ये गलती हो गई, उसमें वहीं से सुधार कर लेना चाहिए। लेकिन, अगर आपको पता है कि ये गलत है और उसके बाद भी किए जा रहे हैं, तो ये ठीक नहीं है। बिग बॉस से मुझे हर सीजन कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। इसी ने मुझे सिखाया कि कब किसी बात को लेकर प्रतिक्रिया देनी है और कब नहीं।’