फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने 'मीठी' की पांच हजार परिवारों की ईद, 'शीर कोरमा' भेजकर अनोखे अंदाज में दी मुबारकबाद

Tue, 26 May 2020 04:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से कई लोगों के पास नौकरी तक नहीं है, जिसकी वजह से कई लोग खाने- पीने तक के लिए भी मोहताज हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जरूरतमंदों की मदद करते हुए करीब पांच हजार लोगों के घर पर ही भोजन के पैकेट पहुंचवा रहे हैं। वहीं बीते दिन ईद के मौके पर भाईजान ने लोगों की ईद को भी खास बना दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
देशभर में बीते दिन ईद का त्योहार मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड की तरफ से भी बधाइयों का सिलसिला एक दिन पहले से ही शुरू हो गया था। ईद के मौके पर सलमान खान ने भी लोगों को बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने कई लोगों की कोरोना की वजह से फीकी हुई ईद को भी मीठी कर दी। इस तरह एक बार फिर से भाईजान ने अपनी दरियादिली का नमूना पेश किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
दरअसल सलमान खान कोरोना वायरस के बीच हर रोज गरीब लोगों के घर पर खाने का सामान पहुंचा रहे हैं। इसी बीच ईद के त्योहार को भी सलमान ने खास बना दिया। सलमान ने ईद के मौके पर पांच हजार लोगों के घर में 'ईद किट' भी भेजी है। जिससे लोग घर पर आसानी से 'शीर कोरमा' बना सकें। सलमान खान की इस दरियादिली पर लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
 

4 of 5
Salman Khan - फोटो : amar ujala mumbai
इतना ही नहीं सलमान इससे पहले भी लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। सलमान को उनकी दरियादिली के ही लिए जाना जाता है। इससे पहले सलमान AISAA (ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट असोसिएशन) से जुड़े हुए दिहाड़ी मजदूरों, दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के साथ कई और लोगों की मदद भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरे बिना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि सलमान खान इस समय अपने परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस में हैं। फार्महाउस पर उनके पूरे परिवार के साथ ही उनकी दोस्त और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर भी हैं। सलमान लॉकडाउन शुरू होने के पहले ही पनवेल में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गए थे। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया। हालांकि याद दिला दें कि सलमान खान ने पनवेल से अपने तीन गाने शूट कर लोगों के लिए रिलीज भी कर दिए हैं।

पढ़ें: लॉकडाउन में देखें थ्रिलर से भरपूर ये पांच शानदार बॉलीवुड फिल्में, आखिरी तक दिखेगा सस्पेंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें