लॉकडाउन के बीच छोटे पर्दे पर कई पौराणिक कार्यक्रमों का प्रसारण हो रहा है। इन में रामायण, महाभारत और विष्णु पुराण सहित कई और नाम भी शामिल हैं। यह सभी पौराणिक सीरियल्स पुराने हैं और दोबारा प्रसारण होने के बाद भी इन सभी को दर्शकों का पहले जैसा ही प्यार मिला रहा है। केवल टीवी शोज ही नहीं बॉलीवुड में भी कई पौराणिक फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें अपने समय में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज हम आपको बॉलीवुड की शानदार पौराणिक फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।