Kamal Haasan
- फोटो : Social Media
देश में कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी के चलते अब केंद्र सरकार लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। मगर इससे पहले ही कई राज्यों ने एहतियात बरतते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ले लिया है। ओडिशा, राजस्थान, पंजाब के बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है। कई अन्य राज्य भी इस पर विचार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच अभिनेता कमल हासन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडपाडी के पलनीस्वामी पर निशाना साधा है।
लॉकडाउन को लेकर कमल हासन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, पूछा- किस बात का इंतजार कर रहे हैं?