विक्रांत रोणा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित 'विक्रांत रोना' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में किच्चा के अलावा जैकलीन फर्नांडीज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। विक्रांत रोना में निरुप भंडारी, नीता अशोक, रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव और वासुकी वैभव सहायक भूमिकाओं में दिखेंगे। इस फैंटसी एक्शन थ्रिलर को पांच भाषाओं कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।