आकांक्षा पुरी ,मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने जीवनसाथी की तलाश में आयोजित किए इस स्वयंवर में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपने हमसफर के तौर पर चुना। हालांकि, इस दौरान उन्होंने आकांक्षा से शादी नहीं रचाई। उन्होंने शो के अंत में आकांक्षा को विजेता घोषित करते हुए मीका ने सिर्फ एक्ट्रेस को कंगन और वरमाला पहनाई। एक महीने तक चले इस रियलिटी शो में कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें से अब आकांक्षा पुरी को मीका ने अपनी वोटी चुन लिया है।